पारीक बने जिलाध्यक्ष

पारीक बने जिलाध्यक्ष
X

भीलवाड़ा - राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सहमति से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष योगिता पंकज शर्मा ने नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी कड़ी में भीलवाड़ा जिले के लिए सुरेश चंद्र पारीक को अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अपनी नियुक्ति पर, जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र पारीक ने प्रदेश अध्यक्ष योगिता पंकज शर्मा को कहा कि उनका लक्ष्य जिले में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। पारीक ने यह भी बताया कि वे जल्द ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देंगे, ताकि जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

यह नियुक्ति भीलवाड़ा में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Tags

Next Story