चारधाम यात्रा लौटे यात्रियों का स्वागत, भजन संध्या में झूमें भक्त

X
By - vijay |17 Jan 2026 7:20 PM IST
आकोला। रमेश चंद्र डाड क्षेत्र के गेणोली गांव में शुक्रवार को 15 दिवसीय चारधाम यात्रा से सकुशल लौटे यात्रियों का ग्रामीणों और परिजनों ने भव्य स्वागत किया। शोभा यात्रा निकालकर पुष्प वर्षा के साथ यात्रियों का अभिनंदन किया गया।
रात्रि को श्री चारभुजा नाथ के नाम भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। भुरा लाल कच्छावा ने बताया कि दिन में भगवान चारभुजा नाथ की शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं भजनों पर झूमती हुई मुख्य बाजार होते हुए मंदिर परिसर में पहुँचीं।
भजन संध्या की शुरुआत नंदा नाथ और मदन गुर्जर ने गणपति वंदना और गुरु के साथ की। इसके बाद ओमप्रकाश गुर्जर और विनोद माली ने भजनों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर गेणोली के गायक और कलाकार लादू लाल माली, दुर्गा माली, पप्पू माली और सांवरा माली भी मौजूद रहे।
Next Story
