PEEO वर्मा ने जोर का खेड़ा स्कूल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

PEEO वर्मा ने जोर का खेड़ा स्कूल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश
X


नंदराय (भीलवाड़ा)। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) पूजा वर्मा ने शनिवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, जोर का खेड़ा (नंदराय) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान वर्मा ने विद्यालय की उपस्थिति पंजिका, रोकड़ पंजिका (Cash Book), स्टॉक रजिस्टर और पुस्तकालय पुस्तक रजिस्टर की गहनता से जांच की। उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए बच्चों को दिए जाने वाले दूध की मात्रा और भोजन की स्वच्छता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्वच्छता अभियान के तहत पीईईओ ने विद्यालय में पानी की टंकी की सफाई के रिकॉर्ड (सफाई रजिस्टर) का भी अवलोकन किया और परिसर में निरंतर स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। इसके साथ ही, उन्होंने विद्यालय में चल रही दक्षता आधारित परीक्षा का अवलोकन किया और शिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए संस्था प्रधान को निर्देशित किया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रामकेश मीणा, लालचंद जाट, ओमप्रकाश भाटी और कालू लाल शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Next Story