पेंशन प्रकरण की परिवेदनाओं के निस्तारण हेतु पेंशन अदालत 27 अप्रैल को

पेंशन प्रकरण की परिवेदनाओं के निस्तारण हेतु पेंशन अदालत 27 अप्रैल को
X

भीलवाड़ा। पेंशन निदेशालय जयपुर द्वारा 27 अप्रैल, 2026 को पेंशन अदालत का संभाग स्तर पर आयोजन किया जायेगा। कोषाधिकारी डॉ. टीना रोलानियां ने बताया कि पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स के पेंशन प्रकरण प्रस्तुत करने में आ रही प्रक्रियात्मक समस्याओं के समाधान के लिए पेंशन अदालत का आयोजन किया जा रहा है। पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनर्स एवं 31 मार्च तक सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को पेंशन प्रकरण प्रस्तुत करने में आ रही समस्या के निराकरण हेतु निर्धारित प्रारूप में दिनांक 25.03.2026 तक कोष कार्यालय अथवा संबंधित उपकोष कार्यालय में परिवेदनाएं प्रस्तुत सकेंगे, जिनका निस्तारण संभाग स्तर पर पेंशन अदालत में किया जायेगा।

रोलानियां ने बताया कि परिवेदना प्रपत्र कोषाधिकारी कार्यालय एवं उपकोष कार्यालयों से प्राप्त किया जा सकता हैं एवं पेंशनर्स की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पेंशनर्स समाज के सोशल मीडिया ग्रुप्स में भी प्रपत्र साझा किया गया है।

Next Story