नेहरू विहार सेक्टर 14 में कचरे की समस्या से लोग परेशान, कार्रवाई की मांग

By - vijay |17 Nov 2025 5:43 PM IST
भीलवाड़ा के नेहरू विहार सेक्टर 14 में स्थानीय लोग कचरे की समस्या से लगातार परेशान हैं।
इलाके में कचरा पात्र न होने की वजह से असामाजिक तत्व खाली प्लॉटों और सड़क किनारे कचरा फेंक देते हैं। हवा चलने पर कचरा सड़कों पर फैल जाता है, जिससे बच्चों और राहगीरों को परेशानी होती है।
स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के शहरी सेवा शिविर में कई बार शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
लोगों ने जल्द कचरा पात्र लगाने और नियमित कचरा संग्रहण शुरू करने की मांग की है।
Next Story
