गांधीनगर गणेश मंदिर में फाग उत्सव की धूम, भजनों पर झूमीं महिलाएं

गांधीनगर गणेश मंदिर में फाग उत्सव की धूम, भजनों पर झूमीं महिलाएं
X



भीलवाड़ा । फाल्गुन मास के साथ ही चारों ओर फाग और उल्लास का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में वैश्य फेडरेशन व जागृति महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गांधी नगर स्थित गणेश मंदिर में सामूहिक फाग उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्ष लीला राठी के सहयोग से भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व सभापति व वैश्य संभागीय अध्यक्ष मधु जाजू, माहेश्वरी महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, सोनल माहेश्वरी, अंजू सोमानी, संध्या आगीवाल, नगर अध्यक्ष सुमन सोनी, गायत्री मूंदड़ा, मंजू पोखरना, अर्चना सोनी, नीलू बागरानी, मंजू खटवड़, शशि सिंघल, पद्मा काबरा, दुर्गा राठी, स्वाति राठी, शिवानी राठी, निशा काकानी, चेतना जागेटिया, जया राठी का उपर्णा पहनाकर स्वागत किया। सचिव निशा सोनी ने गुलाल से तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया उत्सव के दौरान सांस्कृतिक रंग जम गया जब अनु मोदी, शशि अजमेरा, नीलम दरगड़ और लीना कोठारी ने 'कृष्ण-राधा' का रूप धरकर नृत्य किया। उनकी इस मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजन गायिका सविता घीया, सुमन सोनी और जगदीश जागा ने फाग के एक से बढ़कर एक सुमधुर भजन प्रस्तुत किए। भजनों की मस्ती ऐसी छाई कि सभी महिलाएं स्वयं को नाचने से नहीं रोक पाईं। पूरे मंदिर परिसर में अबीर- गुलाल उड़ाते हुए महिलाओं ने खूब नृत्य किया और उत्सव का आनंद लिया।

Next Story