संजय कॉलोनी में मातृशक्ति की सहभागिता से फाग उत्सव संपन्न

X
By - vijay |13 Feb 2026 11:07 PM IST
भीलवाड़ा संजय कॉलोनी में ग्यारस के अवसर पर शुक्रवार को सोमेश्वर महादेव, ब्राह्मणो की कुई परिसर में फाग उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर भक्ति और लोक परंपरा का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की जानकारी खुशबू शुक्ला ने दी।
महिलाओं ने फाग धारण कर तथा लाल रंग की साड़ी-चुनर पहनकर सामूहिक फाग गायन व भजन-कीर्तन में भाग लिया। सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें पुष्कर सेन ने भी भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए। आयोजन स्थल पर श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक रंगत का माहौल बना रहा।
आयोजकों ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और ऐसे सांस्कृतिक-धार्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
Next Story
