श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर मनाया फागोत्सव

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर मनाया फागोत्सव
X

पोटलां कस्बे के नई नगरी स्थिति श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर फागोत्सव मनाया गया लक्ष्मी नारायण भक्त मंडल सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंग पंचमी के अवसर पर भगवान श्री लक्ष्मी नारायण भगवान को गुलाब गेंदा के फूलों द्वारा एवं गुलाल द्वारा भगवान को फाग खेलाया गया एवं महिलाओं द्वारा फाल्गुनिया साड़ी पहनकर नृत्य गान एवं भजन कीर्तन किया गया भजन कीर्तन बाद सभी भक्तों में प्रसाद, फल, फ्रूट वितरण किया गया | महिला मंडल द्वारा किए गए इस आयोजन के दौरान राजरानी जोशी, खुशबू सोनी, जानू सोनी, भगवती देवी, इंदिरा देवी, वैशाली नंदवाना, आंचल दाधीच, किरण शर्मा, सुशीला देवी,हेमलता शर्मा वनिता देवी, दुर्गा देवी, चंद्रप्रभा नंदवाना, रेनू नंदवाना, खुशबू पांचाल, भगवती देवी, सीमा तिवारी, सुशीला देवी, मंजू तिवारी, पिंकी तिवारी, अलका दाधीच, रेखा शर्मा सहित अन्य महिला मंडल की सदस्या उपस्थिति रही

Tags

Next Story