राजगढ़ में 2 अप्रैल को विशाल फूलडोल मेला, 52वां छप्पन भोग महोत्सव होगा आयोजित

राजगढ़ में 2 अप्रैल को विशाल फूलडोल मेला, 52वां छप्पन भोग महोत्सव होगा आयोजित
X

चितौड़गढ़| दत्तात्रेय भगवान श्री सिंघाड़ी श्याम का आगामी 2 अप्रैल (गुरुवार) को चैत्र सुदी पूर्णिमा के अवसर पर 52वें छप्पन भोग एवं फूलडोल महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

समिति के पप्पू सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर सांय 3 बजे बैण्ड-बाजों के साथ भव्य झांकी यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

इसके पश्चात सांय 4 बजे से छप्पन भोग के दर्शन प्रारंभ होंगे। वहीं, रात्रि में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

भजन संध्या में कलाकार जगदीश वैष्णव, श्रवण राछेटी, प्रकाश माली, भेरूलाल राव एवं शिवलाल राव अपनी प्रस्तुतियां देंगे, वहीं प्रसिद्ध नृत्यांगना हंसा रंगीली विशेष प्रस्तुति देंगी।

कार्यक्रम में सांसद सी पी जोशी, विधायक सुरेश धाकड़ सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल होंगे।

समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की ।

Next Story