नेशनल हाईवे पर पिकअप वाहन पलटा, महिला और युवक घायल

नेशनल हाईवे पर पिकअप वाहन पलटा, महिला और युवक घायल
X

भीलवाड़ा। आसींद के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 148-डी पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ। अंटाली से खेजड़ी के बीच जा रही पिकअप वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल महिला जयनगर की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि पिकअप वाहन का चालक कटार का निवासी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस द्वारा दोनों घायलों को गुलाबपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

शंभूगढ़ थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और अन्य जिम्मेदार पक्ष की जानकारी जुटा रही है।

Tags

Next Story