आचार्य महाप्रज्ञ सर्कल पर फूटी पाइप लाइन: दस दिनों से बह रहा व्यर्थ पानी, क्षेत्रवासी गंदा पानी पीने को मजबूर

आचार्य महाप्रज्ञ सर्कल पर फूटी पाइप लाइन: दस दिनों से बह रहा व्यर्थ पानी, क्षेत्रवासी गंदा पानी पीने को मजबूर
X

भीलवाड़ा। शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शुमार आचार्य महाप्रज्ञ सर्कल पर जलदाय विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। यहाँ पिछले दस दिनों से पेयजल की मुख्य पाइप लाइन टूटी हुई है, जिससे रोजाना हजारों लीटर कीमती पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। विडंबना यह है कि लाइन टूटने के कारण पाइपों में नालियों का गंदा पानी समा रहा है, जिसे पीने के लिए क्षेत्रवासी मजबूर हैं।

प्रशासनिक अनदेखी से आक्रोश

सोहन लाल बैरवा का कहना है कि इस समस्या के बारे में संबंधित विभाग को कई बार लिखित और मौखिक सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। सड़क पर पानी भरने से आवागमन में भी भारी परेशानी हो रही है और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है।

बीमारियों का खतरा

गंदे पानी की आपूर्ति के कारण मोहल्ले में मौसमी बीमारियों और संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पाइप लाइन की मरम्मत कर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Tags

Next Story