स्मृति वन में पौधारोपण: आईएएस गोपाल चंद्र डाड ने भीलवाड़ा के 'फेफड़ों' की सराहना की

स्मृति वन में पौधारोपण: आईएएस गोपाल चंद्र डाड ने भीलवाड़ा के फेफड़ों की सराहना की
X

भीलवाड़ा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ओएसडी एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गोपाल चंद्र डाड के भीलवाड़ा आगमन पर स्मृति वन में रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया गया। इस अवसर पर पूर्व न्यास अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड एवं पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू ने डाड का भव्य स्वागत किया। उन्होंने अतिथि को अमृता देवी विश्नोई की तस्वीर भेंट की और शाल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू ने स्मृति वन की विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि स्मृति वन 315 बीघा और हरनी की पहाड़ी 150 बीघा क्षेत्र में फैली हुई है। इन क्षेत्रों में अब तक लाखों पौधे लगाए जा चुके हैं, जिसके परिणामस्वरूप यह क्षेत्र एक सघन 'ग्रीन फॉरेस्ट' के रूप में विकसित हो चुका है। पौधारोपण के इस पुनीत कार्य में राजकुमार कोठारी एवं हेमराज जागेटिया भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान आईएएस गोपाल चंद्र डाड स्मृति वन और हरनी की पहाड़ी की हरियाली देखकर अभिभूत नजर आए। उन्होंने इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि औद्योगिक नगरी भीलवाड़ा के लिए यह स्मृति वन शहर के "लंग्स" (फेफड़ों) की तरह कार्य कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इस तरह के सघन वन क्षेत्र बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Tags

Next Story