विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

पुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।संगठन के महासचिव मुकेश सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन व भाजपा ओबीसी मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पुर स्थित देवमंड देवनारायण मंदिर परिसर में संगठन के जिला अध्यक्ष व भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री रतनलाल आचार्य व युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक जोशी के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालू सिंह जाला, प्रदेश अध्यक्ष प्रेम बिश्नोई, व भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़ तथा विशिष्ट अतिथि पार्षद वार्ड नंबर 1 लाभ शंकर चौबे, विद्युत निगम के सहायक अभियंता नीरज शर्मा, रोलेक्स प्रोसेज चिप इंजीनियर निर्मल श्रोत्रिय, संरक्षक छोटू लाल अटारिया, पत्रकार भेरूलाल माली, रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का दुपट्टा व साफा पहना कर स्वागत सम्मान किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष प्रेम बिश्नोई ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि पर्यावरण से ही हमारा जीवन संभव है अतः हम सबको मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए न केवल पौधे लगाने चाहिए बल्कि उन्हें बड़े होने तक उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए।
कार्यक्रम में महासचिव मुकेश सोनी ने सबका आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण का महत्व समझाया तथा पौधा रोपण किया गया।
राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन व भाजपा ओबीसी मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में 21 पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार जोशी युवा जिला महासचिव गोपाल जाट, युवा जिला मीडिया प्रभारी प्रहलाद गाडरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माधव लाल बिश्नोई, नानूराम माली, राजेंद्र कुमार सुवालका, राजेंद्र कुमार सुवालका ,नारायण लाल आचार्य, देवीलाल आचार्य, भोजराज तेली, लादू लाल आचार्य, कन्हैया लाल आचार्य, पारसमल बिश्नोई, शंभू लाल माली, सांवरमल माली, अर्जुन आचार्य, बंटी छिपा, गणेश आचार्य, गोविंद आचार्य, मुकेश आचार्य सहित कहीं पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।