प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जब्त, 5 हजार रुपए का लगाया जुर्माना

X

भीलवाड़ा (सम्पत माली)। नगर निगम ने पांसल चौराया के पास एक केबिन पर छापा मारकर आठ कार्टून प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जब्त किए। निगम ने केबिन मालिक पर ₹5000 का जुर्माना भी लगाया है। नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी संजय खोखर, होमगार्ड इंचार्ज जोरावर सिंह और उनकी टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। निगम अधिकारी ने बताया कि प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags

Next Story