स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत पॉलिथिन मुक्ति अभियान, 25 किलो पालिथिन जब्त

हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसूरी )
स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत व जिला कलक्टर महोदय भीलवाड़ा द्वारा जारी निर्देश में सिंगल यूज प्लास्टिक व कचरा / गंदगी फैलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु दिनांक 9 फरवरी से 28 फरवरी तक कार्यवाही करने के निर्देश है। कलक्टर द्वारा जारी आदेष की पालना में अधिशाषी अधिकारी भानुप्रताप सिंह राणावत के निर्देशानुसार गुरुवार को नगर पालिका हमीरगढ़ टीम द्वारा नगरपालिका क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों के विरूद्ध सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध सख्त कार्यवाही गई। अभियान के दौरान नगरपालिका टीम द्वारा दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जॉच की गई जिसमें कुल 25 किलों सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई। साथ ही आमजन एवं व्यापारियों की प्लाटिक का उपयोग न करने के लिए अधिशाषी अधिकारी द्वारा उनको समझाया गया। नगरपालिका टीम द्वारा पॉलिथिन का उपयोग करते हुए पाए गए व्यक्तियों को अंतिम चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया गया कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति पॉलिथिन का उपयोग करते हुए पाया गया तो उसके विरूद्ध नियमानुसार जुर्माना वसूल किया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने आमजन के अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं गंदगी कचरा नहीं फैलाने के साथ सिगल यूज प्लास्टिक को उपयोग में न लेने के लिए बताया गया।
