पीथास में हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन, पीले चावल बांटकर दिया गया आमंत्रण

पीथास में हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन, पीले चावल बांटकर दिया गया आमंत्रण
X

भीलवाड़ा |मांडल तहसील के पीथास ग्राम में 1 फरवरी को होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन का ग्रामवासियों ने पोस्टर का विमोचन कर घर घर पीले चावल देकर निमंत्रण की शुरूआत की l आयोजन समिति के अध्यक्ष केसु लाल सुवालका ने बताया कि पीथास , मालीखेड़ा, स्कूल का खेड़ा, नई अमरगढ़ , पुरानी अमरगढ़ , लसाड़िया, चतुर्भुजपुरा,समरथपुरा , मालपुरा, करणवास, माणक्यास, सारणों का खेड़ा, हमीरपुरा ग्रामवासियों द्वारा हिन्दू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया गया साथ ही घर- घर जाकर पीले चावल देकर कार्यक्रम में आने का न्योता दिया l इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे l सर्वप्रथम ग्रामवासियों द्वारा श्री राम दरबार मंदिर घोड़ास चौराहा के महंत मंगलदास महाराज को कार्यक्रम में पधारने का निमंत्रण दिया गया l कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए उनसे आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया l कार्यक्रम के संयोजक गोपाल तोलंबिया ने बताया कि समाज की एकजुटता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस विशाल हिंदू सम्मेलन में सकल हिंदू समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मिलित होने के लिए घर-घर जाकर पीले चावल देकर निमंत्रण दिया जा रहा हैं l कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अलग-अलग समितियां गठित की गई ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो l सभी ने एकजुट होकर आयोजन को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया l

Next Story