कलश यात्रा के साथ प्रज्ञापुराण कथा का आरंभ

X
By - vijay |1 March 2026 2:06 PM IST
भीलवाड़ा -गाडरमाला में आज से 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन अत्यंत उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। यह यात्रा व्यास चौक और देवनारायण मंदिर से होते हुए रावला मंदिर के पास प्रज्ञा वाटिका पर पहुँचकर संपन्न हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को धर्ममय बना दिया व करीब 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिदिन 08.30 बजे से यज्ञ व संस्कार तथा शाम 07.30 बजे के बाद कथा का आयोजन हो रहा है।
Next Story
