प्रजापति महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव
भीलवाड़ा - प्रजापति महिला मंडल ने प्रजापति नवयुवक संस्थान, पटेल नगर में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलदेवी श्रीयादे मां के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई।
महिला मंडल की अध्यक्षा डॉ. रानू प्रजापति ने सभी महिलाओं और प्रजापति नवयुवक संस्थान के पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चेयर रेस, संगीत, नृत्य और गायन प्रतियोगिताओं में सावन की हरियाली के बीच सभी ने खूब आनंद लिया।
इस महोत्सव में लगभग 155 महिलाओं ने अपने परिवार के साथ मिलकर हर्षाेल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में प्रजापति नवयुवक संस्थान के अध्यक्ष कन्हैया लाल प्रजापति, संरक्षक सुखदेव प्रजापति, सचिव कैलाश प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजूराम प्रजापति और पारस प्रजापति सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए सामूहिक भोजन प्रसाद का आयोजन किया गया।
