शिव मंदिर में 201 किलो दूध की खीर का भोग लगाकर प्रसाद किया वितरण

शिव मंदिर में 201 किलो दूध की खीर का भोग लगाकर प्रसाद किया वितरण
X

गुरलां(बद्री लाल माली ) महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया। रविवार और महाशिवरात्रि के विशेष संयोग के चलते गांव के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भोर होते ही भक्तजन भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए मंदिरों की ओर रवाना होने लगे। सुबह से ही खारी कुड़ी स्थित सदा शिव मंदिर,बस स्टेंड स्थित शिव मंदिर, भगड स्थित निलकंट महादेव मंदिर में लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे, जिससे पूरे गांव का वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालु भगवान शिव को जल,दूध, बिल्वपत्र,धतूरा और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि, परिवार में खुशहाली और मनोकामनाओं की प्रार्थना की। कई भक्त उपवास रखकर विशेष पूजा-अर्चना में शामिल हुए और शिवलिंग पर विधिवत अभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में दिनभर विशेष पूजा, आरती, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन के आयोजन जारी रहे। शिवालयों में उमड़ी आस्था ने यह संदेश दिया कि महाशिवरात्रि केवल पर्व नहीं, बल्कि भक्ति, विश्वास और शिव आराधना का महापर्व है।

Next Story