भीलवाड़ा की युवा अधिवक्ता हर्षिता ईनाणी को प्रतिभा सम्मान चिन्ह भेंट

भीलवाड़ा की युवा अधिवक्ता हर्षिता ईनाणी को प्रतिभा सम्मान चिन्ह भेंट
X



भीलवाड़ा। युवा अधिवक्ता हर्षिता ईनाणी को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डाॅ सुमन सोनी के कर कमलों से प्रतिभा सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया !

स्मरण रहे कि अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत द्वारा " परिवार बचाओ - समाज बचाओ " अभियान के अन्तर्गत पूरे देश में फैली 132 जिला शाखाओं के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों संस्थाओं का चयन करके उनको सम्मानित किया जाता है जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से माहेश्वरी समाज में परिवार बचाओ अभियान में निशुल्क सेवाएं प्रदान करके अपना छोटा बड़ा योगदान दिया हो फिर चाहे वह मैरिज सगाई विवाह बायोडाटा की सेवाएं हो या बढ़ती तलाक़ की घटनाओं को रोकने हेतु काउन्सलिंग करने का प्रयास हो !

विद्यार्थी जीवन में एन सी सी कैडेट आफिसर रही, आर जे एस की तैयारी कर रही एडवोकेट हर्षिता ईनाणी ने बताया कि अपने छोटे से कैरियर में मेरे लिए फक्र की बात है कि निशुल्क काउन्सलिंग द्वारा अब तक 7 से अधिक लड़कियों को भटकाव से बचाया , परिवार टूटने से बचाया ... तलाक़ होने से बचाया ! जीवन में लक्ष्य है आम आदमी का विश्वास कानूनी प्रक्रिया में बढा़ना !

अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के राष्ट्रीय कार्यालय गीता भवन सभागार में आयोजित सादे समारोह में इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ अशोक सोडाणी एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सोनी ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति देकर अधिवक्ता की हौंसला अफजाई की !

Next Story