हरणी महादेव में महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय मेले को लेकर तैयार‍ियां अन्‍ति‍म चरण में

हरणी महादेव में महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय मेले को लेकर तैयार‍ियां अन्‍ति‍म चरण में
X

भीलवाड़ा। भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का महापर्व 15 फरवरी रविवार को मनाया जाएगा। भीलवाड़ा शहर के प्रमुख शिव मंदिर हरणी महादेव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। नगर निगम द्वारा यहां तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या और कवि सम्मेलन शामिल होंगे।

सामाजिक सरोकार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर मंदिर कमेटी द्वारा तैयारियां अंतिम चरणों में हैं और नगर निगम द्वारा तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। पंडितों द्वारा चार प्रहर का जागरण और महाआरती की जाएगी।

महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के दर्शनार्थियों के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन बनाई जाएगी। मेले में आने वाले दर्शकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर ट्रस्ट की ओर से दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष प्रबंध किया जा रहा है।

Tags

Next Story