परंपरा और आस्था के संग शुरू हुई अफीम डोडा चिराई की तैयारी
X
By - मदन लाल वैष्णव |7 Feb 2026 3:50 PM IST
आकोला (रमेश चंद्र डांड)। सराणा गांव में अफीम उत्पादक किसानों ने शुभ मुहूर्त में खेत की मेड पर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर अफीम फसल के डोडों की चिराई की सांकेतिक शुरुआत की। किसानों ने माता लक्ष्मी के स्वरूप पर सिंदूर और माली पन्ने अर्पित कर धूप-नैवेद्य का भोग लगाया तथा अच्छी पैदावार और फसल की सुरक्षा की कामना की।
अफीम उत्पादक कृषक लादूलाल कुमावत ने बताया कि डोडों की विधिवत चिराई का कार्य नार्कोटिक्स विभाग की स्वीकृति के बाद ही प्रारंभ किया जाएगा और प्रतिदिन का पूरा विवरण पंजिका में दर्ज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सराणा सहित आसपास के कई गांवों में बड़ी संख्या में किसान अफीम की खेती करते हैं, जिनकी आजीविका इसी फसल पर निर्भर है।
Next Story
