रावणा राजपूत समाज सम्मेलन की तैयारियाँ शुरू

भीलवाड़ा |जोगणिया माता में रावणा राजपूत समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन जोगणिया माता जी की आयोजन समिति के समाज बंधुओ की बैठक समाज धर्मशाला जोगणिया माता में रखी गई। बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति अध्यक्ष शंभू सिंह सोलंकी डाबी के द्वारा की गई । मीडिया प्रवक्ता रतन सिंह राणावत ने बताया की उक्त बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन के प्रचार प्रसार एवं वर- वधू के जोड़ों का पंजीयन के लिए ज्यादा ज्यादा प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया । बैठक में आज व्यवस्था समितियां का गठन कर जिम्मेदारियां तय की गई। बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए दो बड़ी घोषणाएं समाज के भामाशाहों द्वारा की गई उसमें प्रथम घोषणा- भंवर सिंह कानावत धोवड़ा( बूंदी )के द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए संपूर्ण शक्कर की घोषणा की गई। दूसरी घोषणा- किशन सिंह चौहान मंडावरी ( बेगूं ) बैंड व्यवस्था की घोषणा की गई। समाज के दोनों भामाशाहों का आयोजन समिति की ओर से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद। आपकी इस घोषणा से कई समाज के भामाशाह ओर भी आगे आएंगे। समाज के कार्यकर्ता गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर सामूहिक विवाह सम्मेलन का प्रचार प्रसार कर रहे हैं और लोगो को सम्मेलन के लिए के लिए प्रेरित कर रहे हैं ।
