साप्ताहिक समीक्षा बैठक में 10 दिवसीय शिविरों की तैयारियों की समीक्षा

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में 10 दिवसीय शिविरों की तैयारियों की समीक्षा
X

भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कलेक्टर ने गिरदावर वृत्त स्तर पर आयोजित होने वाले 10 दिवसीय शिविरों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।

इस दौरान कृषि, उद्यान, कृषि विपणन, सहकारिता, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, आपदा प्रबंधन, उद्योग, जल संसाधन एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली गई।

जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शिविरों के माध्यम से आमजन को अधिकतम राहत प्रदान की जाए तथा विभागीय समन्वय के साथ समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में वंदे मातरम् 150 अभियान के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों, जिले के पंच गौरव उत्पादों तथा आगामी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि गणतंत्र दिवस को पूर्ण गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया जाए तथा सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) रणजीत सिंह, एडीएम सिटी प्रतिभा देवटिया, जिला परिषद सीईओ चंद्रभान सिंह भाटी, नगर विकास न्यास सचिव ललित गोयल सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Next Story