प्रधानमंत्री धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान, 17 जून को

भीलवाड़ा, । प्रधानमंत्री धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 17 जून मंगलवार को पंचायत समिति जहाजपुर की ग्राम पंचायत बेई के ग्राम बेई, माल का खेड़ा व चतुर्भुजपुरा में तथा ग्राम पंचायत भरणीकलां के ग्राम ओड़ियाखेड़ा व ग्राम पंचायत बिहाड़ा के ग्राम जीरा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार कोटडी पंचायत समिति के बीरधोल ग्राम पंचायत के सगतपुरिया, कल्याणपुरा व पपलाज ग्राम में तथा मंशा ग्राम पंचायत के ग्राम मंशा व देवरिया ग्राम में तथा सातोला का खेड़ा ग्राम पंचायत के सातोला का खेड़ा ग्राम पंचायत तथा कंकरोलिया माफी ग्राम में शिविर का आयोजन होगा तथा पंचायत समिति बिजौलिया की ग्राम पंचायत मकरेड़ी में शिविर लगेगा।
Next Story
