प्रधानाचार्या का विदाई समारोह सम्पन्न

प्रधानाचार्या का विदाई समारोह सम्पन्न
X

गुलाबपुरा पी.एम. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्या उर्वशी मैडम का स्थान तरण अजमेर होने के उपलक्ष में SDMC सदस्य कांता सोमानी के निवास स्थान पर उनका विदाई समारोह का आयोजन रखा गया। प्रधानाचार्या उर्वशी मैडम को तिलक लगाकर व माला पहनाकर एवं अभीनंदन पत्र भेट कर उनका सम्मान किया। साथ ही उनका सहज, सरल और मधुर व्यवहार एवं कुशल शिक्षण कार्य के साथ विद्यालय के चहुमुखी विकास के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। विदाई समारोह में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य मनोरमा कालिया, नगर माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष कांता सोमानी, मंत्री सरोज गगड़, सुशीला चेचाणी, डिंपल तोषनीवाल एवं विद्यालय स्टाप से मैना चारण, पूर्णा पारीक , चंद्रा जीवनानी , रेखा शर्मा, सुलोचना टेलर, शकुंतला वैष्णव मौजूद थी |

Next Story