जलझुलनी एकादशी पर बड़ा मंदिर पोड़ावना ग्रुप की शोभायात्रा

X
By - vijay |1 Sept 2025 7:13 PM IST
भीलवाड़ा। शहर के बड़ा मंदिर पोड़ावना ग्रुप द्वारा जलझुलनी एकादशी पर्व पर श्रीचारभुजा नाथ की शोभायात्रा निकलेगी। पुजारी विकास पाराशर ने बताया कि शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से भक्तो के संग नाचते गाते हुए 6.00 बजे प्रस्थान करके बगीची में जल विहार के लिए जाएगी। वहा ठाकुर जी जल विहार करगे। वही 7.15 बजे महाआरती की जायेगी। उसके बाद प्रसाद वितरित किया जायेगा। अंत मे ठाकुर जी पुनः 8.30 बजे निज मंदिर पहुचेगे। इस दौरान महिला मंडल द्वारा भजनो की प्रस्तुतियां दी जायेगी।
Next Story
