राम जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा

गंगापुर (मुकेश गुर्जर) नगर में गुरुवार को राम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। बजरंग दल के विद्याप्रसाद जोशी ने बताया कि भगवान राम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार शाम 4:30 बजे केन्द्रीय अस्पताल के निकट स्थित बावन भैरूनाथ मंदिर से मंगरी पर स्थित बालाजी मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।शोभायात्रा में राम दरबार व महापुरुषों सहित हिन्दू समाज व सामाजिक संगठनों द्वारा विशेष झांकियां सजाई जाएगी।
Next Story
