भादू में सार्वजनिक प्याऊ पर तोड़फोड़, मटकियां फोड़ीं

भादू में सार्वजनिक प्याऊ पर तोड़फोड़, मटकियां फोड़ीं
X

मांडल (भैरूलाल गर्ग)। मांडल थाना क्षेत्र के भादू गांव स्थित अखेपुरा चौराहा पर बीती रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। शरारती तत्वों ने सार्वजनिक पानी की प्याऊ पर तोड़फोड़ करते हुए पीने के पानी से भरी मटकियों को पूरी तरह फोड़ दिया।

भादू के ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों और आमजन की प्यास बुझाने के लिए इस सार्वजनिक प्याऊ पर हमेशा पानी भरा रहता है। रात के अंधेरे में अज्ञात लोगों द्वारा किए गए इस कृत्य से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Tags

Next Story