समर्थन मूल्य पर खरीद: 15 मार्च से चना-सरसों का पंजीयन, 25 मार्च से शुरू होगी तुलाई

भीलवाड़ा । राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए समर्थन मूल्य पर चना एवं सरसों की खरीद की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। भीलवाड़ा जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुल 24 केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इसके लिए 15 मार्च 2026 से ऑनलाइन पंजीयन कार्य शुरू होगा, जबकि वास्तविक खरीद 25 मार्च 2026 से प्रारंभ की जाएगी।
इन केंद्रों पर होगी सरकारी खरीद
प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, भीलवाड़ा, माण्डलगढ, गुलाबपुरा, रायपुर, आसीन्द, गंगापुर, माण्डल, शाहपुरा, जहाजपुर, बनेड़ा और कोटड़ी की क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त बिजौलिया व काछोला उपकेंद्रों सहित ग्राम सेवा सहकारी समिति महुआ, सुरास, अंटाली, भगवानपुरा, सांगरियां, बच्छखेड़ा, खजुरी, शक्करगढ, उदलियास, कंकोलियाघाटी और बडलियास में भी किसान अपनी फसल बेच सकेंगे।
निर्धारित समर्थन मूल्य (प्रति क्विंटल)
सरकार ने इस सीजन के लिए फसलों के दाम निम्नानुसार तय किए हैं:
चना: 5875 रुपये
सरसों: 6200 रुपये
