भीलवाड़ा की सफाई व्यवस्था पर सवाल, सर्किट हाउस के बाहर नाली का गंदा पानी सड़क पर
X
By - मदन लाल वैष्णव |5 Feb 2026 12:54 PM IST
भीलवाड़ा । शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के प्रमुख इलाके सर्किट हाउस के बाहर नाली का गंदा पानी बाहर निकलकर सड़कों पर फैल रहा है। नालियों में कचरे का भारी जाम लगा हुआ है, जिससे बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है।
चौंकाने वाली बात यह है कि यही सर्किट हाउस वह स्थान है जहां राजस्थान सरकार के मंत्री और आला अधिकारी लगातार आते-जाते रहते हैं। यदि ऐसे वीआईपी इलाके की यह स्थिति है, तो शहर के अन्य क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
शहर में कई जगहों पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है । स्थानीय लोगों में नगर निगम के प्रति भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। फिलहाल सर्किट हाउस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की यह बदहाली प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है।
Tags
Next Story
