फूलडोल महोत्सव के तहत राधा कृष्ण ठाकुर जी करेंगे नगर भ्रमण 19 को

फूलडोल महोत्सव के तहत राधा कृष्ण ठाकुर जी करेंगे नगर भ्रमण 19 को
X

भीलवाड़ा । श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा जी मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान शोभा यात्रा एवं फूल डोल महोत्सव के तहत चांदी के बेवान में राधा कृष्ण ठाकुर जी नगर भ्रमण 19 मार्च गुरुवार को घर-घर भक्तों को दर्शन देंगे।

ट्रस्ट मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भाती चैत्र कृष्णा अमावस्या संवत 2082 गुरुवार को ट्रस्ट द्वारा बड़े मंदिर में भगवान श्री का दुग्ध अभिषेक प्रातः 6:15 बजे होगा छप्पन भोग की झांकी के दर्शन 10:15 बजे से होंगे महा आरती 12:15 बजे एवं 56 भोग प्रसाद वितरण महा आरती के बाद होगा।

कार्यक्रम को लेकर संरक्षक उदयलाल समदानी, रामेश्वर लाल तोषनीवाल ,अध्यक्ष चंद्रसिह तोषनीवाल, मंत्री प्रहलाद राय भदादा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल मुकुंद राठी, उपाध्यक्ष नंदकिशोर दरक रामस्वरूप तोषनीवाल, सुनील कुमार सोनी, बद्रीलाल डाड, रमेश बाहेती, छीतरमल डाड प्रमोद डाड, राकेश पटवारी, सत्यनारायण तोतला, रमेश चंद्र जागेटीया ने आज व्यवस्थाएं देखी

फागा की अमावस के अवसर पर आयोजित शहर का एकमात्र आयोजन जिसमें चांदी के बेवान में ठाकुर जी विराजित होकर घर-घर भक्तों सघ गुलाल खेल दर्शन देंगे ट्रस्ट द्वारा आयोजित शोभा यात्रा व फूल डाल महोत्सव के तहत 4 बजे से ठाकुर जी नगर भ्रमण को निकलेंगे जो शहर के बड़े मंदिर से धान मंडी दूधाधारी गोपाल मंदिर भदादा मोहल्ला कृष्ण मोहल्ला माणिक्य नगर से पुराना भीलवाड़ा की विभिन्न गलियों से होते हुए भक्तों के साथ गुलाल खेलते हुए रात भर शोभायात्रा बेन्ड बाजो ढोल नगाड़े के साथ चलकर अगले दिन 20 मार्च शुक्रवार को प्रातः 7:30 बजे मंदिर प्रांगण पहुंचेगी जहां महा आरती प्रसाद वितरण कर भगवान को मंदिर में विराजित कराया जाएगा।

Next Story