गौ माता की सुरक्षा के लिए रेडियम बेल्ट का विमोचन

भीलवाड़ा। शिव सगस विकास समिति रूपनगर भीलवाड़ा के तत्वावधान में शिव सगस मंदिर प्रांगण में गो माता की सुरक्षा को लेकर रेडियम बेल्ट का विमोचन किया गया। समिति की इस पहल का उद्देश्य सड़कों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को अंधेरे में होने वाली दुर्घटनाओं से बचाना है।
समिति के प्रवक्ता वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि रात के समय धुंध व अंधेरे के कारण सड़क पर मौजूद निराश्रित पशु दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा निराश्रित पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट लगाने का संकल्प लिया गया है, ताकि वे दूर से ही वाहन चालकों को दिखाई दे सकें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सज्जन सिंह दाता, गांधीनगर थानाधिकारी पुष्पा कसौटियां, नवनियुक्त बार काउंसिल अध्यक्ष उम्मेद सिंह जी राठौड़, दाधीच समाज मंडल अध्यक्ष राजमल जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सत्यदेव जोशी, जगदीश जोशी, ओम मिश्रा, महेंद्र सिंह पुरावत सहित अन्य अतिथियों का समिति द्वारा स्वागत किया गया।
समिति की ओर से अध्यक्ष राकेश पालीवाल, सचिव वीरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, संरक्षक रामलाल सुथार, राजेंद्र पालावत, उपाध्यक्ष गणपत सिंह तथा सदस्यगण शांतिलाल सुथार, ओंकार सिंह, कैलाश, कुंजबिहारी, अतुल शर्मा, नारायण दाधीच, रवि नामा, नीरज तिवाड़ी, श्रवण सिंह, सुमेर सिंह दाता, शम्भु दहिया एवं समस्त महिला मंडल की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में समिति पदाधिकारियों ने समाज से भी निराश्रित पशुओं की सुरक्षा के लिए आगे आने की अपील की।
