रफ़ीक़ बने जिलाध्यक्ष,

भीलवाड़ा ।भीलवाड़ा को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजस्थान के खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आमीन पठान के निवास पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में बिसायती समाज सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष मोहम्मद रफ़ीक़ बिसायती को भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष (खेल प्रकोष्ठ) नियुक्त किए जाने पर बधाई दी गई।
संस्थान पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि बिसायती संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे। इस अवसर पर संस्थापक आरिफ काजी (उपसरपंच, रायला), हाफिज मोहम्मद (करेड़ा), मोहम्मद उमर व कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलीम (दोनों भीलवाड़ा) सहित गणमान्यजन मौजूद रहे। सभी ने माला व पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।
नियुक्ति के बाद देर रात्रि बिसायती रायला स्थित अल्पसंख्यक जिला प्रभारी झुंझुनूं सोन खान कायमखानी के निवास पहुंचे, जहां समर्थकों ने माला पहनाकर व मुंह मीठा करवाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण व उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
