बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी
X


आकोला (रमेश चंद्र डाड)बुधवार रात हुई तेज बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। क्षेत्र के कई खेतों में फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। आकोला के किसान भगवान माली ने अपने खेत में महंगी “अमेरिकन केसर” की फसल लगा रखी थी, जिसकी बाजार कीमत करीब 61 हजार रुपए प्रति क्विंटल बताई जा रही है। लेकिन अचानक आई बारिश ने पूरी फसल को नुकसान पहुंचा दिया। बारिश के चलते केसर के पौधे जमीन पर गिर गए, फूलों की डोडियां टूट गईं और कई फूल झड़ गए। इस नुकसान से किसान को करीब 2 से ढाई लाख रुपए तक का घाटा हुआ है।

वहीं सिर्फ केसर ही नहीं, फिछले दिनों हुई बारिश से चना, सरसों, जौ और गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा था लेकिन किसानों का आरोप है कि अब तक कोई भी अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने नहीं आया है।

किसान भगवान माली सहित अन्य किसानों ने प्रशासन से सर्वे करवाकर उचित मुआवजे की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या अधिकारी मौके पर पहुंचकर किसानों को राहत देंगे या फिर इस नुकसान को भी अनदेखा कर दिया जाएगा।

Next Story