तहसीलदार के अवकाश पर जाने से अटके जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र, आवेदक परेशान

तहसीलदार के अवकाश पर जाने से अटके जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र, आवेदक परेशान
X

रायपुर (भीलवाड़ा-राज.)। स्थानीय तहसील कार्यालय में तहसीलदार के अवकाश पर जाने के कारण जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने वाले आवेदकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलदार की अनुपस्थिति और ओटीपी (OTP) प्रक्रिया बाधित होने के चलते प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य पूरी तरह अटक गया है।

बताया जा रहा है कि प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए आवश्यक ओटीपी के अभाव में ई-मित्र और तहसील स्तर पर फाइलें लंबित पड़ी हैं। इस बीच, संपर्क करने पर तहसीलदार का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे आवेदकों में असमंजस और रोष की स्थिति बनी हुई है। छात्र-छात्राओं और सरकारी भर्तियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए समय पर दस्तावेज न मिलना चिंता का विषय बना हुआ है।

इस मामले को लेकर नायब तहसीलदार भंवरलाल धोबी ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्या उनके संज्ञान में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में उच्च स्तर पर वार्ता हो चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तकनीकी बाधाओं को दूर कर आज ही लंबित प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे ताकि जनता को राहत मिल सके।

Tags

Next Story