सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल बना कुमावत

सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल बना कुमावत
X

रायपुर गोपाल मेघवंशी | राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमचंद कुमावत ने अपना जन्मदिन सादगी और सामाजिक सरोकार के साथ मनाकर एक प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुरास पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ जन्मदिन मनाया और विद्यालय स्टाफ व बच्चों के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था करवाई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों और ग्रामीणों ने इसे समाज के प्रति समर्पित नेतृत्व का उदाहरण बताया।

जन्मदिवस समारोह में विधायक अशोक चांदना, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी एवं जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी की मौजूदगी रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जो क्षेत्र में प्रेमचंद कुमावत की लोकप्रियता को दर्शाता है।

प्रेमचंद कुमावत को क्षेत्र में केवल संगठनात्मक नेता नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए उन्होंने वंचित परिवारों के लिए लगातार योगदान दिया है।

उल्लेखनीय है कि पंचायत समिति सदस्य सीता देवी कुमावत भी क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। जनता के बीच दोनों के कार्यों की सराहना हो रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रेमचंद कुमावत सिर्फ एक समाजसेवी नहीं, बल्कि जनता का अपना बेटा हैं, जिन्हें हर वर्ग का भरोसा और समर्थन मिल रहा है।

जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्र में जगह-जगह शुभकामनाओं का सिलसिला देखने को मिला, जो यह दर्शाता है कि जनता का प्यार और विश्वास उनके साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है।

Next Story