एस.एच. डबल्यू.ए.प्रशिक्षण का हुआ समापन

रायपुर किशन खटीक/ शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाहपुरा के निर्देशानुसार रायपुर ब्लॉक के विद्यालयों के शिक्षकों के लिए चार दिवसीय स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को सन्दर्भ कक्ष राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय घाटी रायपुर में हुआ ।
आरपी कान्हा राम ने बताया कि 10 से 13 फरवरी तक चले
स्कूल हेल्थ एण्ड वैलनेस एम्बेसडर चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण 2025-26 का समापन डाइट शाहपुरा से पधारे वरिष्ठ व्याख्याता अनिल कुमार मोहनपुरिया के मुख्य आतिथ्य , एडीपीसी कार्यालय भीलवाड़ा से पधारे कार्यक्रम प्रभारी सुरेश कोली के विशिष्ठ आतिथ्य व
सीबीईओ रायपुर नरोत्तम कुमार दाधीच की अध्यक्षता में हुआ ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि
अनिल कुमार मोहनपुरिया ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य ,संस्कार ,अंधविश्वास के प्रति सजग करने की बात कही ।
सुरेश कोली ने साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए ।
सीबीईओ दाधीच ने प्रशिक्षण को सफल बताते हुए आगामी दिनों में विद्यालयों में इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालित करने नवाचार करने का शिक्षकाे से आह्वान किया
शिविर प्रभारी सत्यनारायण तातेला ने आभार प्रकट किया ।
प्रषिक्षण के अंतिम दिवस प्रशिक्षक नवीन कुमार बाबेल ने
मॉड्यूल शिक्षण के साथ साथ
शिक्षकों को स्वरचित राज शपथ कुरीतियों का अंत शपथ दिलाई
शपथ के अंतर्गत बाल विवाह रोकने ,नशा नही करने ,बेटी बचाने ,अंधविश्वास दूर करने की बात कही गई है ।
प्रशिक्षक पूनम जीनगर ने हिंसा के प्रकार व उन्हें रोकने पर प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम के अंत में सभी संभागियों को विभाग द्वारा प्रकाशित मॉड्यूल बुक प्रदान की गई ।
