गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले- साध्वी देवगिरी

रायपुर किशन खटीक/, गौ माता को सेवा, सुरक्षा व सम्मान दिलाने व राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने को लेकर नागा साध्वी देवगिरी के नेतृत्व में श्री कृष्ण गौशाला परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को गौ क्रांति मंच की प्रदेश संयोजक डॉक्टर मींरा किराड,प्रशासक रामेश्वर लाल छीपा, गौ भक्त हरिकिशन बागोर, जगदीश तेली ने संबोधित किया। 27 अप्रैल "गौ माता सम्मान दिवस" पर प्रशासन के समक्ष भजन कीर्तन के माध्यम से केंद्र सरकार व राज्य सरकार को गौ माता के प्रति आगाह किया जाएगा। पूज्य साध्वी देवगिरी द्वारा नंदी शाला, गौशाला आदि का अवलोकन किया गया। अवलोकन के अवसर पर पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर विजय कुमार गंगने, डॉक्टर दिनेश खोईवाल, डॉक्टर कमलेश जीनगर,रविराज सिंह चुंडावत टीम सहित उपस्थित थे। श्री कृष्ण गौशाला के व्यवस्थापक ओमप्रकाश दाधीच, सह व्यवस्थापक कन्हैयालाल बैरवा, नंदी शाला के कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र वैष्णव, सदस्य चंद्रशेखर देशांतरी, भामाशाह लेहरू लाल कुमावत, डॉ महेंद्र किराड,भेरुसिंह सिसोदिया, राजवीर सिंह राठौड़, जयप्रकाश ओझा, राजेंद्र टाँक,गोपाल लाल भदादा, शांतिलाल नागोरा, दीपकमल गुर्जर, संपत सुथार, नर्मदा देवी, डॉक्टर सचिन सहित कई गौभक्त उपस्थित थे।
