अहमदाबाद से थला बालाजी मंदिर तक युवाओं की पैदल यात्रा, नवरात्रि में उमड़ा उत्साह

अहमदाबाद से थला बालाजी मंदिर तक युवाओं की पैदल यात्रा, नवरात्रि में उमड़ा उत्साह
X



रायपुर क्षेत्र के थला गांव स्थित बालाजी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अहमदाबाद से निकले युवाओं के एक समूह ने करीब 450 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर 23 मार्च को मंदिर पहुंचकर भगवान बालाजी के दर्शन किए। यह पदयात्रा 14 मार्च को अहमदाबाद से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई थी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए अनुशासन और उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग में “बालाजी महाराज की जय” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। यात्रा में शामिल कन्हैया लाल, प्रकाश चंद्र, शांति लाल, शंकर लाल और कन्हैया लाल कुमावत ने बताया कि नवरात्रि के दौरान इस प्रकार की पदयात्रा करने से आत्मिक शांति मिलती है और समाज में भाईचारा बढ़ता है। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पानी और प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिससे यात्रा सुगम रही। थला बालाजी मंदिर पहुंचने पर सभी भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना और आरती में भाग लिया तथा देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर रोशन कुमावत, बजरंग कुमावत, जगदीश, दिनेश, श्रवण, रोहित, अंशु, विवेक सहित कुमावत समाज के कई लोग उपस्थित रहे। चैत्र नवरात्रि के इस आयोजन ने युवाओं में आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और समर्पण का भी संदेश दिया।

Next Story