राजस्थान का बजट 2026 27 सिर्फ घोषणाओं का पिटारा, कांग्रेस ने साधा निशाना

राजस्थान का बजट 2026 27 सिर्फ घोषणाओं का पिटारा, कांग्रेस ने साधा निशाना
X

भीलवाड़ा। राजस्थान सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट 2026 27 को लेकर विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। शहर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष हमिद रंगरेज ने बजट को केवल घोषणाओं का दस्तावेज बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है।

हमिद रंगरेज ने कहा कि बजट में नई घोषणाएं तो की गई हैं, लेकिन पिछली घोषणाओं का बड़ा हिस्सा अब तक धरातल पर नहीं उतर पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आमजन को केवल सपने दिखा रही है और वास्तविक विकास कार्यों की गति धीमी है।

उन्होंने दावा किया कि जनता सब कुछ समझ रही है और आने वाले समय में झूठी घोषणाओं का पर्दाफाश होगा। कांग्रेस नेता ने सरकार से पिछले बजटों में किए गए वादों की प्रगति पर स्पष्ट रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग भी की।

Tags

Next Story