राजस्थान दिवस “रन फॉर विकसित राजस्थान“ दौड़ आयोजित

भीलवाड़ा । राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार को प्रातः 8ः00 बजे जिला कलक्टर कार्यालय से पुलिस लाइन तक “रन फॉर विकसित राजस्थान“ दौड़ का आयोजन जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र द्वारा किया गया। दौड़ को अतिरिक्त जिला कलक्टर ( शहर ) श्रीमती प्रतिभा देवठिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि प्रारंभ में साइकिल क्लब के सीनियर सिटीजंस एवं साइकिल सवार नन्हें बालकों ने साइकिलिंग करके पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया उसके उपरांत दौड़ प्रारंभ हुई जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों ,शारीरिक शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, स्काउट एवं गाइड ने भाग लिया।
इस अवसर पर निशा राजपूत रोशन देवपुरा, अरुण संतोष मुछाल, राकेश सक्सेना मुकेश कुमावत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
