राजस्थान के सर्वस्पर्शी बजट का राजस्थान जन मंच ने किया स्वागत, गरीब युवा महिला किसान और उद्योगों को मिला संबल

X
By - vijay |11 Feb 2026 5:50 PM IST
भीलवाड़ा राजस्थान की भजन लाल सरकार के बजट को वित्त मंत्री दिया कुमारी ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए गरीब युवा किसान विद्यार्थी महिला उद्योगों शिक्षा चिकित्सा के लिए विशेष प्रावधान करते हुए बजट में घोषणा की है इस घोषणा का भाजपा नेता राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने स्वागत अभिनंदन किया है
भाजपा नेता राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने कहा कि राजस्थान का बजट सर्वस्पर्शी है भीलवाड़ा के उद्योगों के लिय भीलवाड़ा लॉजिस्टिक पार्क की 400 करोड़ की घोषणा से कपड़ा उद्योग सहित विभिन्न उद्योगों को जबरदस्त फायदा मिलेगा साथ ही आमजन को बड़ी राहत देते हुए ,जिले के लिय सड़कों ,ट्रैफिक की समस्या से निजात ,किसानों को सस्ती बिजली के लिए बजट का स्वागत किया है
Next Story
