सुखाड़िया स्टेडियम में राजगुरु नाथ योगी समाज क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज

सुखाड़िया स्टेडियम में राजगुरु नाथ योगी समाज क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज
X

भीलवाड़ा | कमला योगी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित राजगुरु नाथ योगी समाज क्रिकेट चैंपियनशिप का शुक्रवार को सुखाड़िया स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

मैदान के परिणाम:

माण्डलगढ़ ने कोटड़ी को 7 विकेट से हराया।

अंटाली ने भीलवाड़ा ग्रामीण को 7 विकेट से मात दी।

शाहपुरा ने आसींद पर 5 विकेट से जीत दर्ज की।

नितेश योगी, संदीप नाथ और राजेश योगी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

कल के मुकाबले:

शनिवार को बिजोलिया-हुरड़ा, जहाजपुर-बनेड़ा और मांडल-फुलिया कला के बीच मैच होंगे। वहीं पहला क्वार्टर फाइनल शाहपुरा और माण्डलगढ़ के बीच खेला जाएगा।

Next Story