राजी देवी जाट बनीं महिला कांग्रेस की जिला महासचिव, पुर में खुशी की लहर

X
By - मदन लाल वैष्णव |10 March 2026 1:46 PM IST
भीलवाड़ा। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सारिका सिंह ने संगठन विस्तार करते हुए पुर निवासी राजी देवी जाट पर बड़ा भरोसा जताया है। राजी देवी को महिला कांग्रेस जिला कमेटी (शहर) की कार्यकारिणी में जिला महासचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही पुर उपनगर सहित जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया। पार्टी के प्रति राजी देवी की सक्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति पर पुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी। कार्यकर्ताओं का मानना है कि राजी देवी के महासचिव बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य हो सकेंगे।
Tags
Next Story
