राजीविका की बैंकर्स आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित

भीलवाड़ा। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परियोजना (राजीविका) के अंतर्गत जिले स्तर पर आज एक दिवसीय बैंकर्स आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लीड बैंक मैनेजर अशोक भारद्वाज और विशिष्ट अतिथि जिला परियोजना प्रबंधक नागेंद्र तोलंबिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजीविका कार्मिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोशी, रूटसेट डायरेक्टर रवि टेलर, नाबार्ड डीडीएम मनीष, आरजीबी एआरओ प्रमोद सेनी, महिला निधि से दिनेश कुमार, आईसीआईसीआई बैंक हेड कृष्ण तोतला और एसबीआई के मिलन सहित विभिन्न बैंक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और पूजा-अर्चना के साथ हुई। प्रदेश अध्यक्ष अमित जोशी ने राजीविका की योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी तथा बैंकर्स से समन्वय बढ़ाने का आह्वान किया। इसके बाद जिला प्रबंधक वित्तीय राजेंद्र बाबर ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण द्वारा जिले में बैंकिंग से जुड़ी जानकारियाँ साझा कीं। मुख्य अतिथि अशोक भारद्वाज ने बैंकिंग प्रक्रियाओं और योजनाओं पर दिशा-निर्देश दिए।
कार्यशाला में ब्लॉक स्तर की सर्वश्रेष्ठ बैंक मित्रा एवं ब्लॉक इंचार्ज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रूटसेट डायरेक्टर रवि टेलर ने स्व-रोजगार प्रशिक्षण की जानकारी दी। अंत में जिला परियोजना प्रबंधक नागेंद्र तोलंबिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन अरविंद मेघवंशी ने किया।
