हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली का आयोजन

X
By - vijay |8 Aug 2025 11:47 PM IST
भीलवाड़ा, । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलमण्डी विद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘‘हर घर तिरंगा अभियान 2025’’ के अन्तर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को प्रधानाचार्य उषा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया।
रैली विभिन्न मार्गो से निकलती हुई पुनः विद्यालय में पहुची। रैली में छात्राओं एवं शिक्षकों ने हर घर तिरंगा के तहत देश भक्ति के नारों से जनमानस को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के प्रभारी छोटी जाटोलिया के निर्देशन में विद्यालय के छात्राओं ने जोश एवं उल्लास के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।
रैली में विद्यालय की प्रधानाचार्य उषा शर्मा सहित विद्यालय की लगभग 750 बालिकाओं एवं सम्पूर्ण स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
Tags
Next Story
