रामधाम ट्रस्ट का साप्ताहिक रामायण पाठ 2 को

भीलवाड़ा । श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट का साप्ताहिक रामायण पाठ रविवार दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तकश्री राम मंदिर सुभाष नगर छोटी पुलिया के पास होगा। साप्ताहिक रामायण पाठ प्रभारी शिवप्रकाश लाठी ने बताया कि रामायण पाठ के तहत रामायण की चौपईयों का सामूहिक गान, भजन कीर्तन, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, रामायण पर अंत्याक्षरी आदि होंगे। ट्रस्ट के सचिव अभिषेक अग्रवाल ने आमजन से पाठ में भाग लेने का आग्रह किया है।
Next Story