गेगा का खेड़ा में रामलीला का आयोजन राम जन्म की खुशियां मनाई ग्रामीणों ने

X
By - vijay |16 Oct 2025 2:56 PM IST
आकोला( रमेश चंद्र डाड)कस्बे के निकटवर्ती गेगा का खेड़ा गांव में भगवान लक्ष्मी नाथ रामायण मंडल द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है । आयोजित रामलीला में राजा दशरथ का महर्षि वशिष्ठ के पास जाना। महर्षि वशिष्ठ द्वारा राजा दशरथ को पुत्रेष्टि यज्ञ का सुझाव देना और पुत्रेष्टि यज्ञ करवाना। राम भरत लक्ष्मण शत्रुघ्न का जन्म होना। ग्रामीणों द्वारा रामजन्म पर खुशियां मनाना। राम का महर्षि वशिष्ठ के पास शिक्षा के लिए प्रस्थान करना। शिक्षा प्राप्त करने के बाद राजा दशरथ के पास आना वहां से महर्षि विश्वामित्र द्वारा अपने आश्रम पर ले जाना तथा ताड़का वध, सुबाहु वध नाटकों का मंचन किया गया।
Next Story
