रामस्नेही संप्रदाय पीठाधीश्वर ने जीव दया के लिए परिंडा वितरण अभियान का किया आगाज

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी जीव दया सेवा समिति शाहपुरा का एक मुट्ठी दाना एक लोटा जल अभियान रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगतगुरु आचार्यश्री स्वामी रामदयाल जी महाराज के हाथों हुआ। रामनिवास धाम में रामस्नेही अनुरागियों को परिंडे वितरित कर अभियान का आगाज किया गया। शुभारंभ पश्चात इस वर्ष 1501 परिंदे लगाए जाएंगे।
शाहपुरा में एक समय घर-आंगन की रौनक मानी जाने वाली गौरैया (गोरिया) आज तेजी से लुप्त होती नजर आ रही है बदलती जीवनशैली पेड़ों की कटाई कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग और शहरीकरण के चलते यह नन्हा पक्षी अब बहुत कम दिखाई देता है इसी चिंता को लेकर जीव दया सेवा समिति शाहपुरा द्वारा एक मुट्ठी दाना एक लोटा जल अभियान का शुभारंभ किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के मुख्य पीठाधीश्वर जगतगुरु आचार्य श्री रामदयाल जी महाराज के कर कमलों से परिंडा वितरण कर परिंडा लगाओ पक्षियों को बचाओ संदेश के साथ किया गया। आचार्यश्री ने संप्रदाय के जन्मदाता महाप्रभु रामचरणजी महाराज के जल बचाओं के संबंध में दी साखी का जिक्र करते हुए कहा कि पानी जिन्दगी है। जीवन में पानी का महत्व है। मूक प्राणियों के लिए परिंडे जरूरी है। मूक पक्षी पानी के लिए तरस कर मर रहा हो तो उसे परिंडे से पानी मिल गया तो यह पुण्य अश्वमेघ यज्ञ के समान है। महाप्रभु रामचरणजी ने अतीत में ही बताया था कि जीवन पानी से शुरू होकर अंत भी उसी से होता है।
जीव दया सेवा समिति के संयोजक अतू खां कायमखानी ने बताया कि इस वर्ष गर्मी के दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 1501 परिंदे लगाए व वितरित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक स्थानों पर पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि गौरैया की घटती संख्या के पीछे आधुनिक मकानों में घोंसले बनाने की जगह का अभाव कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग बढ़ता तापमान और जल स्रोतों की कमी प्रमुख कारण हैं। ऐसे में लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है उन्होंने यह भी बताया कि जीव दया सेवा समिति पिछले 20 वर्षों से इस मुहिम को निरंतर चला रही है और हर वर्ष हर घर एक परिंडाअभियान के माध्यम से जनजागरण किया जाता है इस वर्ष भी शाहपुरा तहसील व आसपास के गांवों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा
इस अवसर पर संत निर्मलराम, भीलवाड़ा का मुच्छाल परिवार, जीव दया सेवा समिति के संयोजक अतू खा कायमखानी पार्षद डॉ. मोहम्मद इशाक सौरभ लोहार, नारायण लाल गाडरी एजाज खां कायमखानी अमन पांचाल अक्षत पांचाल अरबाज खान सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया समिति ने आमजन से अपील की है कि वे प्रतिदिन अपने घर से निकलने से पहले पक्षियों के लिए एक मुट्ठी दाना एक लोटा जल का इंतजाम अवश्य करें छोटे-छोटे प्रयासों से ही हजारों बेजुबान पक्षियों को जीवनदान दिया जा सकता है
